पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Tonk News Rajasthan News Anwa Sarpanch Teaches Children How To Protect Against Corona Virus

आंवा सरपंच ने बच्चों को सिखाया कोरोना वायरस से बचाव का तरीका

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राजकीय बालिका उमावि आंवा में आयोजित वार्षिकोत्सव समारोह में आंवा सरपंच दिव्यांश महेन्द्र भारद्वाज ने छात्राओं को पेपर नेपकिन, रबड़ बेंड और स्टेपलर पिन से मास्क बनाने का तरीका समझाया। उन्होंने कोरोना वायरस से डरने की जगह बचाव के लिए सावधानी बरतें।

सरपंच दिव्यांश ने छात्राओं को अच्छी शिक्षा ग्रहण करने का आह्वान करते हुए कहा कि परीक्षा से घबराए की जगह अच्छी तैयारी के साथ परीक्षा में बैठे। क्योेंकि जितनी ज़्यादा मेहनत करोगे उतना ही फल पाओगे। कड़ी मेहनत ही सफलता संभव और शिक्षा है संस्कार है। शिक्षा नहीं तो जीवन कुछ भी नहीं। इस अवसर पर स्कूल की बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। इस दौरान जूनियर छात्राओं ने सीनियर छात्राओं को विदाई दी।

टोंक |मास्क बनाकर छात्राओं काे पहनाते आंवा सरपंच।
खबरें और भी हैं...