पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

महिला कलाकारों की कलाकृतियां आकर्षण का केंद्र

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बनास कलाकार समूह की ओर से महिला कलाकारों के प्रोत्साहन के लिए आयोजित की जा रही कला (दीर्घा) प्रदर्शनी लोगों को खासा लुभा रही हैं। अजीम प्रेमजी फाउंडेशन हॉल में चल रही इस कला दीर्घा का मुख्य आकर्षण भारतीय संस्कृति और ग्रामीण परिवेश की परंपराओं के आधार पर बनाए चित्र हैं महिला कलाकारों की की भारतीय संस्कृति परम्परा व रीति-रिवाजों की अभिव्यक्ति की समान हैं। मांडने के डिजाइन को कैनवास पर आकर्षक तरीके से उकेरा गया हैं। ग्रामीण परिवेश की जीवनशैली को चित्रों के माध्यम से अभिव्यक्ति दी गई हैं। वही बाल कलाकारों को भी भावनाओं की अभिव्यक्ति चित्रों को प्रदर्शित करने का मौका दिया गया। इसे देखने के लिए जहां स्कूली छात्र-छात्राएं फाउण्डेशन हॉल पहुंच रहे हैं। वही शहर के प्रबुद्धजन भी महिला कलाकारों की चित्रकारी की प्रशंसा कर रहे हैं।

कैप्टन शमशेर अली खान शाहीन ने कहा कि महिला कलाकारों ने जिस मेहनत व लगन से अपनी कला का प्रदर्शित की हैं वह सराहनीय हैं। बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष महावीर तोगड़ा ने कहा कि इस तरह के आयोजन लगातार होते रहने से कला को प्रोत्साहन मिलता हैं। गांधीवादी विचारक मुजीब आजाद ने कहा कि कला के प्रदर्शन के साथ-साथ ग्रामीण परिवेश को भी महिलाओं ने चित्रकारी के माध्यम से प्रदर्शित किया गया हैं ऐसी प्रतिभाओं प्रोत्साहन मिलना चाहिए। गांधी जीवन दर्शन समिति के जिला संयोजक अनुराग गौतम ने कहा कि गांधी जीवन दर्शन से जुड़ी कला का इसमें प्रदर्शन किया गया हैं। उन्होंने एक कलाकृति की प्रशंसा कर कहा कि इसे गांधी जीवन दर्शन की प्रदर्शनी लगाई जानी चाहिए नरेंद्र चौधरी ने कहा कि महिला कलाकारों की ओर से एकजुटता के साथ कला का अनूठा प्रदर्शन सराहनीय हैं। आर्टिस्ट अजय मिश्रा ने बताया कि महिला दिवस पर शुरु हुई प्रदर्शनी 14 मार्च तक चलेगी। विदित रहे कला दीर्घा में वनस्थली विद्यापीठ की चित्रकला विभागाध्यक्ष डॉ. किरण सरना, डॉ. अन्नपूर्णा शुक्ला, कोमल कुमावत, शिप्रा सक्सैना, हर्षा विजय, पूजा साहू, पूनम, राजवंशी तंबोली, मनीषा, राशिदा बी, आयशा भारती, शमामा फरहत, मरियम खान, इरम खान, कीर्ति चंदानी, करुणा, रौनक खारोल, पूजा साहू, प्रियंका शर्मा, निकिता रानी, पायल आदि महिला कलाकारों ने अपनी कलाकृतियां प्रदर्शित की हैं।

खबरें और भी हैं...