- Hindi News
- National
- Tonk News Rajasthan News Ban On Biometric Attendance Will Be Able To Take The Exam By Wearing A Mask
बॉयोमेट्रिक हाजिरी पर पाबंदी, मास्क पहनकर परीक्षा दे सकेंगेे
टोंक | जिले का चिकित्सा महकमा कोरोना वायरस को लेकर अलर्ट है। कोराेना के संक्रमण का खतरा बढ़ता देख इसकी जागरूकता व बचाव के लिए शिक्षा व चिकित्सा विभाग की ओर से भी कई एहतियात उपाय किए जा रहे हैं। चिकित्सा विभाग ने भी संक्रमण से बचने के लिए बायोमैट्रिक से उपस्थिति पर पाबंदी लगा दी है। यानी, अब कर्मचारियों की उपस्थिति फिर से रजिस्टर में लगेगी। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक उपेंद्र कुमार रैना ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर के सचिव द्वारा एक आदेश जारी कर कोरोना वायरस से बचाव के लिए सावधानी बरतने को ध्यान में रखते हुए बोर्ड परीक्षाओं में परीक्षार्थियों को फेस मास्क पहनने की अनुमति प्रदान की गई है। जिले में 121 केंद्रों पर 12 वीं बोर्ड की परीक्षाएं हो रही हैं, जिसमें 19 हजार परीक्षार्थी बैठे हैं। ऐसे में कोरोना से बचाव एवं सावधानी बरतने के लिए परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों को फेस मास्क पहनने तथा सेनिटाइजर के उपयोग की अनुमति दी गई है।