पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Tonk News Rajasthan News Banking Ombudsman At Your Doorstep Tomorrow In Tonk

बैंकिग लोकपाल आपके द्वार कल टोंक में

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

टोंक|बैंकिग लोकपाल आपके द्वार योजना के जरिए बैंकिंग सेवा में कमी से संबंधित समस्याओं का जल्द निराकरण करने प्रयास किया जाएगा। अग्रणी जिला प्रबन्धक एमपी जैन ने बताया कि शुक्रवार को कार्यरत सभी प्रमुख बैंकों के वरिष्ठ अधिकारी शुक्रवार को दोपहर 2ः30 से 5ः30 बजे तक किदवई पार्क के सामने अग्रवाल धर्मशाला में बैंकों के ग्राहकों, आम जनता को संबोधित करेंगे। इस मौके पर कोई भी खाताधारक अपनी लिखित शिकायत पूर्ण विवरण व अपना नाम, खाता संख्या, बैंक का नाम, शाखा का नाम, अपना मोबाइल नम्बर एव पते के साथ बैंकिंग लोकपाल को दे सकते हैं। आपकी बैंकिंग सेवा में कमी से संबंधित समस्या का मौके पर निवारण करने का भी प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि योजना संबंधित जानकारी देने व बैंकिंग सेवा संबंधित समस्याओं को राजस्थान राज्य के बैंकिंग लोकपाल सीडी श्रीनिवासन सुनेंगे।
खबरें और भी हैं...