पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Tonk News Rajasthan News Be Careful Instead Of Panic Due To Corona Virus

कोरोना वायरस से घबराने की बजाय बरतें सावधानी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

काेरोना वायरस को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच चिकित्सा विभाग ने आमजन को इससे घबराने की जगह सावधानी बरतने की अपील की है। गुरुवार को नर्सिंग स्टूडेंट्स ने रैली निकालकर कोरोना वायरस के प्रति जागरूक करते हुए लोगों को पंपलेट बांटकर कोरोना वायरस के बचाव के तरीके बताए। इससे पूर्व चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग की ओर से गुरुवार को एएनएम ट्रेनिंग सेन्टर में नर्सिंग प्रशिक्षणार्थियों को कोरोना वायरस से संबंधित जानकारी देकर नर्सिंग छात्राओं को कोरोना वायरस के बारे में बचाव के सरल उपाय व सावधानियों की जानकारी दी गई। सीएमएचओ डॉ. अशोक कुमार यादव ने बताया कि कोरोना वायरस के प्रति फैल रहे भ्रम को दूर करने के लिए कोरोना वायरस के प्रति आमजन में जागरूकता उत्पन्न करने के लिए चिकित्सा विभाग की ओर से गांवों तक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को कोरोना वायरस के बारे में जागरूक किया जा रहा है। कोरोना वायरस (कोविड 19) बीमारी के लक्षण खांसी, बुखार व सांस लेने में तकलीफ आदि हैं। डॉ. महबूब खान ने बताया कि प्रभावित देशों से आए यात्री कोरोना वायरस से घबराने की बजाय उपचार करवाए। नजदीकी चिकित्सा संस्थान पर संपर्क कर परामर्श उपचार जांच कराएं। लक्षण वाले यात्री मास्क का उपयोग करें और लोगों से दूरी बनाए रखें तथा घर से बाहर भ्रमण नहीं करें और डॉक्टर की सलाह से उपचार ले। इस दौरान रमेशचंद बैरवा, बशीर अली नकवी, राधाकृष्ण सोनी, रजा साबरी, दिनेश कुमार शर्मा, पूर्ति जैन, सना खान, सलमान खान, पवन कुमार शर्मा, जय प्रकाश जैन प्रदीप कुमार चैधरी, टिंकू राय आदि एएनएम प्रशिक्षार्थी उपस्थित रही।

जिले में नही एक भी पीड़ित

सीएमएचआे डॉ. अशोक कुमार यादव ने बताया कि जिले में अभी तक एक भी व्यक्ति इस वायरस से पीड़ित नहीं पाया गया हैं। स्थिति को बनाए रखने के लिए लोगों को जागरूक करना बहुत जरूरी हैं। वही जिला अस्पताल में बुखार खांसी और जुखाम के मरीजों की जांच के लिए अलग से विंग बनाई गई हैं। जहां इन लक्षणों से युक्त मरीजों की जांच की जा रही हैं।

वायरस से बचने के लिए रखें सावधानी

सीएमएचआें डॉ. अशोक कुमार यादव ने आमजन को सलाह देते हुए बताया कि खांसते और छींकते समय नाक व मुंह को हाथ से रुमाल से ढंके हाथों को बार-बार धोएं, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें। रुमाल, कपड़े या मास्क का इस्तेमाल करें। पीड़ित व्यक्ति यथासंभव घर पर ही रहें।

टोंक | सआदत अस्पताल के एएनएम ट्रेनिंग सेन्टर में नर्सिंग प्रशिक्षणार्थियों को कोरोना वायरस को लेकर जानकारी देते चिकित्साधिकारी।

टोंक | कोरोना वायरस से बचाव के लिए गुरुवार को शहर में जागरुकता रैली निकालते नर्सिंग स्टूडेंट्स।
खबरें और भी हैं...