पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Tonk News Rajasthan News Bharani Sarpanch Distributed Lease To Needy People Insisted On Availing Schemes

भरनी सरपंच ने जरूरतमंदों को बांटे पट्टे, योजनाओं का लाभ उठाने पर जोर दिया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

टांेक | भरनी पंचायत के सरपंच सरपंच मुकेश मीना ने शुक्रवार को पंचायत क्षेत्र के जरूरतमंदों को 60 पट्टों का वितरण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत का सर्वांगीण विकास ही उनकी पहली प्राथमिकता है। ग्रामीणों को सं‍बोधित करते हुए सरपंच मुकेश मीना ने कहा कि ग्राम पंचायत भरनी को नम्बर एक बनाना ही उनका लक्ष्य है। उन्होंने इस वित्तीय वर्ष मे लगभग एक हजार लोगो को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ देने दिलाने का भरोसा दिलाया। ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने पर जोर दिया। सरपंच ने पालूराम मीना, राम फूल, मिश्री लाल कीर, रामलाल कीर, जगदीश, महावीर मीना, सोहनपाल माली, हनुमान यादव, रामप्रसाद, भवर्सिह सुवा कुम्हार, केदार शर्मा हन्सा कुम्हार सहित 60 लोगों को पट्टों का वितरण किया।
खबरें और भी हैं...