पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Tonk News Rajasthan News Bhawanishankar Hand Pump Mistry Federation President

भवानीशंकर हैंडपंप मिस्त्री महासंघ अध्यक्ष

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राजस्थान हैंडपंप मिस्त्री महासंघ की संगठक शाखा जिला टोंक के चुनाव बीसलपुर परियोजना देवली गोकर्णेश्वर महादेव मंदिर परिसर में प्रदेशाध्यक्ष रामगोपाल जाट की अध्यक्षता में हुए। सभी की मौजूदगी में गठित कार्यकारिणी में जिलाध्यक्ष भवानी शंकर शर्मा, महामंत्री दिलदार, जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम सोनी, जिला संगठन मंत्री मोहम्मद हामिद, जिला सह मंत्री सुरेश चंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष श्योजीराम जांगिड़ को मनोनीत किया गया। इससे पहले मिस्त्रियों को सं‍बोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष राम गोपाल जाट ने कहा कि आने वाले समय में राज्य सरकार से अपनी मांगों को मनवाने के लिए बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इसके तहत किए जाने वाले विरोध प्रदर्शन को लेकर कार्मिक तैयार रहे।

खबरें और भी हैं...