- Hindi News
- National
- Tonk News Rajasthan News Bjga Chung Color Of Harmony Will Be Scattered Holika Dahan Today
बजेगा चंग, बिखरेगा सौहार्द का रंग, होलिका दहन आज
गिले-शिकवे भूल गले मिलने का दो दिवसीय रंगोत्सव सोमवार से मनाया जाएगा। इसके तहत सोमवार शाम होली दहन व मंगलवार को धुलेंडी मनाई जाएगी। बाजार में रविवार को होली का रंग चढ़ा रहा। रंग-गुलाल पिचकारी आदि की बिक्री में तेजी रही। जिलेभर में लोग इसकी तैयारियों में लगे रहे। पुलिस की ओर से शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए माकूल व्यवस्था की गई है। इस बार पंप, बाहुबली, डोरीमन, फव्वारों, प्रेशर, घोड़ा, मेंढक़, बैंगन, बंदूक, बोतल, कार आदि खिलौनों के रूप में बनी पिचकारियां बच्चों को लुभा रही है। दुकानदारों ने बताया कि विभिन्न प्रकार की पिचकारियां 20 से 200 सौ रुपए तक व विभिन्न रंगों की गुलाल 40 से 160 सौ रुपए किलो तक बिक रही है। मनु ज्योतिष एवं वास्तु शोध संस्थान के निदेशक बाबूलाल शास्त्री ने बताया कि सोमवार की शाम गोधुलि बेला में 6:28 से 6:40 तक होलिका दहन शुभ है। पुरानी टोंक के हीरा चौक क्षेत्र में कोड़ामार होली खेली जाएगी। धुलेंडी पर मंदिरों में फूलडोल महोत्सव मनाया जाएगा। बुधवार से ही गणगौर उत्सव शुरू हो जाएगा।
अतीत के झरोखे से : आज भी याद आती है ऐसी होली
राजमहल क्षेत्र में ढाई दशक पहले तक कस्बे में होली के त्योहार से एक पखवाड़े पूर्व से ही लोग सार्वजनिक हथाइयों व चबूतरियों पर चंग पर गाने के साथ ही होली का उत्साह देखते ही बनता था। गांव के बुजुर्गों ने बताया कि होली के दिन गांव के गढ़ परिसर से ऊंट पर बादशाह की सवारी निकाली जाती थी। चंग की थाप पर मुख्य बाजार से रंग गुलाल उड़ाकर बादशाह का जुलूस निकाला जाता था।
सिर फूटने को मानते थे शुभदो दिवसीय होली के पर्व को लेकर पुलिस ने शहर में कड़ी सुरक्षा के बंदोबस्त किए हैं। इसमें दोनों दिन पुलिस सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने तथा संदिग्ध लोगों पर कार्रवाई करेगी। शहर भर में पर्याप्त मात्रा में पुलिस जाप्ता तैनात किया गया है। शहर के सभी थानों के एसएचओ को लगातार गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
टोडारायसिंह में खेला जाने वाला भाटा-राड़ (पत्थरों की लड़ाई) का खेल भी प्रेम व सद्भावना का प्रतीक था। इसमें सिर फूटने को शुभ माना जाता था। बुजुर्ग बताते है कि कस्बे में भाटा-राड़ में सिर फूटने को शुभ माना जाता था। धार्मिक सौहार्द का प्रतीक इस खेल में वैष्णव, जैन, मुसलमान, हिंदू व अन्य सभी जाति समाज के लोग हिस्सा लेते थे।
हर गतिविधि पर रहेगी नजरदो दिवसीय होली के पर्व को लेकर पुलिस ने शहर में कड़ी सुरक्षा के बंदोबस्त किए हैं। इसमें दोनों दिन पुलिस सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने तथा संदिग्ध लोगों पर कार्रवाई करेगी। शहर भर में पर्याप्त मात्रा में पुलिस जाप्ता तैनात किया गया है। शहर के सभी थानों के एसएचओ को लगातार गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
टोंक | शहर में सजी रंग-गुलाल की एक दुकान।