पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Malpura News Rajasthan News Bjp Law Cell Submitted A Memorandum To The Sdm In The Name Of The Governor

भाजपा विधि प्रकोष्ठ ने राज्यपाल के नाम एसडीएम को दिया ज्ञापन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मालपुरा | भाजपा राजस्थान विधि प्रकोष्ठ की मालपुरा शाखा द्वारा गुरूवार को राज्यपाल के नाम एसडीएम डॉ. राकेश कुमार मीना को ज्ञापन प्रस्तुत कर राज्य सरकार की ओर से राजस्थान अधिवक्ता कल्याण निधि संशोधन अधिनियम द्वारा आजीवन सदस्य के शुल्क में की गई बढ़ोतरी का विरोध किया गया तथा अधिवक्ताओं की समस्याओं के निराकरण की आवश्यकता जताई। अधिवक्ता रघुवीर सिंह आखतडी ने बताया कि विधि प्रकोष्ठ भाजपा की ओर से पांच सूत्रीय ज्ञापन महामहिम राज्यपाल के नाम प्रस्तुत किया गया है। ज्ञापन में मुख्य रूप से अधिवक्ता कल्याण निधि के आजीवन सदस्यता शुल्क अत्यधिक करने का विरोध किया गया है। नए अधिवक्ताओं के लिए सरकार द्वारा स्टाई फंड बनाने व बजट के माध्यम से अधिवक्ता कल्याण निधि में अंशदान का प्रावधान करने सहित अधिवक्ताओं को आवास देने के आदेश की शीघ्र क्रियान्विति करने एवं एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल लाया जाए । एसडीएम ने भाजपा विधि प्रकोष्ठ अधिवक्ताओं को भरोसा दिलाया कि उनके द्वारा प्रस्तुत ज्ञापन शीघ्र उचित कार्रवाई के लिए यथा स्थान प्रेषित किया जाएगा।

दो दिन दो घंटे विद्युत सप्लाई रहेगी बंद

निवाई | शुक्रवार व शनिवार को शहर में 2 घंटे विद्युत सप्लाई बंद रहेगी । विद्युत वितरण निगम के सहायक अभियंता केसी माली ने बताया कि 132 केवी जीएसएस पर मरम्मत कार्य के चलते 33 केवी रेलवे स्टेशन व 33केवी रीको निवाई की सप्लाई सुबह 8:00 बजे से 10:00 बजे तक बंद रखी जाएगी। उन्होंने बताया कि के इसके चलते नगर पालिका क्षेत्र, रीको फ स्र्ट व सेकंड, पंप हाउस, एसडीएम कार्यालय, ढाणी जुगलपुरा, पटेल रोड, दीनदयाल कॉलोनी, भगत सिंह कॉलोनी, मायला बाग, बनस्थली मोड़, खण्देवत रोड व कीर कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्र में सप्लाई बंद रखी जाएगी ।

मॉडल स्कूल में प्रवेश की अंतिम तिथि अब 20 मार्च

टोडारायसिंह | स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल टोडारायसिंह में कक्षा 6 से 9 में प्रवेश के लिए आवेदन पत्र जमा कराने की अंतिम तिथि 12 मार्च से बढ़ा कर 20 मार्च की गई है। प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने बताया कि होली पर्व के चलते लगातार चार दिन विद्यालय में अवकाश रहने के कारण आवेदन जमा नहीं होने से प्रवेश समिति की बैठक में अंतिम तिथि अब 20 मार्च कर दी गई है। अंतिम तिथि बढ़ाने से आवेदन करने सं वंचित रहे बच्चों को और मौका मिलेगा।

खबरें और भी हैं...