- Hindi News
- National
- Malpura News Rajasthan News Cctv Cameras Will Keep A Check On Tenth Candidates From Ajmer At Every Moment
सीसीटीवी कैमरों से दसवीं के परीक्षार्थियों पर अजमेर से बोर्ड कार्यालय रखेगा हर पल नजर
मालपुरा | मालपुरा परीक्षा केंद्र के परीक्षा कक्षों में बोर्ड कार्यालय ने लगाए सीसीटीवी कैमरे
मालपुरा | मालपुरा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के करीब 18 कक्षों में बैठकर दसवीं बोर्ड की परीक्षा देने वाले करीब 646 परीक्षार्थियों पर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कार्यालय अजमेर से नजर रखेगा इसके लिए माइक्रो सीसी टीवी कमेरे लगाए गए है। हांलाकि परीक्षा केंद्र प्रभारी गिरधर सिंह खुद बोर्ड परीक्षा को लेकर इतने मुस्तैद है कि अब तक उन्होंने वीक्षकों की कई बैठकों में बेनकल परीक्षाएं संपन्न कराने के लिए कई ठोस उपाय किए है। 12 मार्च से शुरू होने वाले दसवीं बोर्ड परीक्षाओं की सभी तैयारियों पूरी की जा चुकी है।
खास बात यह है कि इस स्कूल में सुबह की पारी में दसवीं की बोर्ड परीक्षाएं होंगी जबकि दूसरी पारी में आठवीं बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की जाएगी। आठवीं बोर्ड परीक्षा के लिए भी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
परीक्षा केंद्राधीक्षक शाला प्रधान गिरधर सिंह ने बताया है कि दसवीं बोर्ड परीक्षा के लिए इस स्कूल में शहर के करीब 21 स्कूलों के परीक्षार्थियों को केंद्र आबंटित किया गया है। स्कूल के तीन विंग में करीब 18 कक्षा कक्षों में परीक्षार्थी बैठेंगे। उनके लिए स्टूल टेबल की व्यवस्था की गई है । परीक्षा केंद्र पर 11 से ज्यादा निज़ी स्कूलों के परीक्षार्थी भी परीक्षा देंगे।
कक्षों कक्षों के अलावा स्कूल के सात बड़े बड़े बरामदों में भी परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। परीक्षा संपन्न कराने के लिए चालीस वीक्षकों को लगाया जाएगा। इसमें दो फील्ड सूपरवाइजर होंगे व एक रिजर्व रहेंगे। केंद्राधीक्षक शाला प्रधान गिरधर सिंह के अलावा परीक्षा केंद्र पर दो सहायक केंद्राधीक्षक अब्दुल मजीद व दीपक गुप्ता को बनाया गया है ।