- Hindi News
- National
- Malpura News Rajasthan News Cdeo Did Not Comment On The Conduct Of The Principal
सीडीईओ ने प्रधानाचार्य के आचरण पर कोई टिप्पणी नहीं की
मोर | मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी शिवराम सिंह यादव ने गांव रिंडलिया रामपुरा के राउमा विद्यालय की जांच के दौरान प्रधानाचार्य सीमा चौहान के व्यवहार व आचरण पर कोई टिप्पणी नहीं की थी। उन्होंने प्रधानाचार्य को निर्धारित मेन्यू के अनुसार पोषाहार देने के निर्देश दिए थे। स्कूल के पोषाहार में अनियमितताओं की शिकायत पर नायब तहसीलदार ने मामले की जांच कर तथ्यात्मक रिपोर्ट एसडीएम को सौंपी है।
दर्शन मेला आज
मालपुरा | जैन श्वेतांबर जिन कुशलसूरी दादाबाडी में दादा गुरूदेव का दो दिवसीय होली दर्शन मेला नौ मार्च से शुरू होगा। दादा गुरूदेव की प्रत्यक्ष दर्शन स्थली मालपुरा दादाबाडी में आयोजित होने वाले विशाल मेले में देश विदेश से श्वैतांबर जैन समाज के समाजबंधु बडी संख्या में एकत्र होंगे। 9 मार्च की रात को भजन संध्या का आयोजन होगा।