ककोड़ में जैन मंदिर का जीर्णोद्धार उत्सव मनाया
बनेठा| ककोड़ कस्बे मे स्थित श्री शांतिनाथ श्वेतांबर पूर्ति पूजक जैन मंदिर में वार्षिक जीर्णोद्धार उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधिकारक गौरव जैन ने जिनेन्द्र देव का सामूहिक 18 मस्तकाभिषेक व सत्तर भेदी पूजन की क्रियाएं सम्पन्न करवाई। ककोड़ निवासी रमेश चंद, देवेंद्र कुमार छाजेड़ के घर से नवीन ध्वजा सिर पर धारण कर जैन समाज के लोग बैंडबाजे के साथ जैन मंदिर तक जलसा निकाला। जैन मंदिर पहुंचने पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण किया।
में श्रीराजपूत सभा उनियारा की बैठक कल
टोंक| श्रीराजपूत सभा तहसील ईकाई उनियारा की बैठक 15 मार्च को जगतशिरोमणि मंदिर में उनियारा में होगी। महेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि तहसील अध्यक्ष शिवनंदन सिंह नरुका की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में श्री राजपूत छात्रावास निर्माण को लेकर चर्चा की जाएगी और होली स्नेह मिलन का आयोजन होगा। इसी प्रकार राजपूत सभा तहसील देवली अध्यक्ष का चुनाव जिलाध्यक्ष मदन सिंह चौहान व रणवीर सिंह की देखरेख में रविवार को होगा। श्री राजपूत सभा के महामंत्री हनुमान सिंह सोलंकी ने बताया कि चुनाव निजी महाविद्यालय पनवाड़ रोड़ देवली में बैठक में राजपूत सभा जयपुर के आजीवन सदस्य भाग लेंगे।
बनेठा| ककोड़ में जैन मंदिर पर ध्वजारोहण करते श्रद्धालु।