पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Malpura News Rajasthan News Chhan Dudu Malpura Toda Road Incomplete Yet Toll Collection

छाण-दूदू-मालपुरा-टोडा रोड अधूरी, फिर भी टोल वसूली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

करोड़ों के बजट बावजूद छाण दूदू वाया मालपुरा टोडा रोड की दुर्दशा व अधूरे निर्माण कार्य के बावजूद रोड पर जगह-जगह वसूली के कारण वाहन चालकों में आक्रोश व्याप्त है। ट्रक स्टैंड से आरएसी पुलिस चौकी तक सड़क नहीं बनाने व करीब पांच छोटे-बडे़ पुलों का काम अधूरा पड़ा होने से परेशान शहर वासियों में आंदोलन की सुगबुगाहट होने लगी है।

ट्रक स्टैंड पर सड़क के बीचोंबीच पुल का आधा हिस्सा खुला होने व इसी प्रकार आरएसी चौकी टोडा रोड के पास क्षतिग्रस्त पुल के कारण रोजाना बाइक चालक दुर्घटना ग्रस्त होने से लोगों का गुस्सा परवान पर है।

टोडारोड निवासी जनप्रतिनिधि अब्दुल कयूम ने बताया कि अधूरे सडक निर्माण के कारण यहां रातदिन धूल के गुबार उड़ते रहते है जिससे सांस लेना दूभर हो रहा है बच्चों को सांस की तकलीफ होने लगी है। सडक निर्माण कार्य पूरा कराने व पुल बनाने के लिए कई बार अधिकारियों को कहा गया है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। समय रहते सडक निर्माण कार्य व पुल बनाने का काम शुरू कर पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।

अधिकारियों व संवेदक से चर्चा कर शुरू कराएंगे निर्माण

संबंधित अधिकारियों व संवेदक की बैठक बुलाई गई है लोगों की परेशानी को देखते हुए जल्द ही सडक व पुल निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
डॉ. राकेश कुमार मीना, एसडीएम

आरएसआरडीसी को हैंडओवर

यह सड़क अब हमारे अंडर में नहीं है। इसे आरएसआरडीसी को हेंडओवर कर रखी है। वे ही इस संबंध में बता सकते हैं।
बी.एल. कुमावत, एईएन, पीडब्लूडी मालपुरा

मालपुरा| दूदू-टोडा-छाण स्टेट हाइवे कई जगह अधूरा है, जबकि टोल वसूला जा रहा है।
खबरें और भी हैं...