नयागांव में बच्चों ने ली संविधान की शपथ
नेहरू युवा केंद्र की ओर से गुरुवार को नयागांव में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के तहत संविधान दिवस से लेकर समरसता दिवस तक गतिविधियों पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने संविधान दिवस की जानकारी देते हुए संविधान के मूल कर्तव्यों का पालन करने की बच्चों को शपथ दिलाई गई। वही संविधान का पालन करने व आदर्शों, संस्थाओं, राष्ट्र ध्वज तथा राष्ट्रगान का आदर करने की बात कहते हुए महिलाओं को सम्मान देने, हिंसा से दूर रहने व सामाजिक संस्कृति का संवर्धन व पर्यावरण का संरक्षण की जानकारी दी। जरूरी हैं। कार्यक्रम में टोंक ब्लॉक एनवाईसी भागचंद बूरी व सुनीता बैरवा मौजूद रहे।
विद्युत बिल राशि जमा कराने की तिथि आज
टोडारायसिंह | सहायक राजस्व अधिकारी अंकित कुमार जैन ने बताया है कि टोडारायसिंह उपखण्ड क्षेत्र में 11 मार्च को स्थानीय परम्पराओं के अनुसार दूसरे दिन भी धुलंडी मनाए जाने कारण विद्युत बिलों की भुगतान देय तिथि 13 मार्च तक बढ़ा दी गई है। ऐसे में 11 मार्च वाले उपभोक्ता 13 मार्च को बिल राशि बिना पैनल्टी जमा करवा सकते हैं।