पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गलत नोटिस जारी करने पर लिपिक को थमाया नोटिस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

निवाई | एसडीएम कार्यालय से गलत नोटिस जारी होने के मामले में एसडीएम ने संबंधित लिपिक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

एसडीएम जेपी बैरवा ने बताया कि शिवाजी कॉलोनी की एक महिला ने रजिस्ट्री के जरिए दो भूखंड खरीदे थे । महिला एक भूखण्ड में मकान बना कर रहती है । पांच जनों ने महिला के भूखंड से आने जाने का रास्ता बना रखा है। इसकी शिकायत पीडित महिला ने 107 और 116 में पांच जनों के विरुद्ध एक प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया था। इस पर एसडीएम ने पांचों जनों नोटिस जारी किया था। महिला ने दुबारा प्रार्थना पत्र देकर पांचों जनों को 122 में पाबंद करने की मांग की थी। इस पर एसडीएम कार्यालय से थानाधिकारी को इस मामले की जांच कर रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए थे।

जांच में महिला के आरोप सही पाए गए जिसके बाद उन पांचों जनों को भी एसडीएम कार्यालय से अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस दिया गया। लिपिक ने भूलवश वही नोटिस थानाधिकारी को भी भेज दिया। इस मामले की जानकारी मिलने पर एसडीएम ने लिपिक को कारण बताओ नोटिस जारी किया।
खबरें और भी हैं...