- Hindi News
- National
- Niwai News Rajasthan News Colony Residents Visit Niwai39s Holi Festival Night
निवाई के होली फेस्टिवल नाइट में झूमे कालोनीवासी
शहर की भगतसिंह कालोनी में होली फेस्टिवल नाइट का सामूहिक कार्यक्रम आयोजित किया गया । कॉलोनीवासी नितिन छाबड़ा ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान म्यूजिकल चैयर, चम्मच दौड, कपल गैम, हाउजी सहित अनेक प्रतियोगिताओं सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रम में महिलाओं व युवतियों ने होली के गानों व भजनों पर जमकर नृत्य किया। प्रतियोगिता के विजेता प्रतियोगियों को पारितोषिक भी दिया गया। इस अवसर पर विमल जैन, सुरेश सैदरिया, नीरा जैन, अनिल, सुनील, मनीष, नितेश, पार्षद योगेश जैन, नेहरू बडागांव, आशीष, ललित सिरस, राहुल लावा, अमित शिवाड, बंटी कठमाणा, मुकेश बनेठा, अंकेश मित्रपुरा, सपना छाबड़ा, पिंकी कठमाणा, ज्योति, सावित्री, अंजू, ऊषा, हेमा बनेठा व शालू खण्डेलवाल सहित कालोनी के महिला-पुरूष व बच्चे शामिल थे।
औरंगजेब प्रदेश संगठन मंत्री व असलम खान जिलाध्यक्ष नियुक्त टोंक|ऑल इंडिया कांग्रेस संगठन के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल ग्रोवर ने सैयद शहजाद औरंगजेब को प्रदेश संगठन मंत्री मनोनीत करते हुए संगठन की विचारधारा को आमजन तक पहुंचाने के निर्देश दिए।
निवाई |भगत सिंह कॉलोनी में होली नाइट कार्यक्रम में शामिल लोग।