- Hindi News
- National
- Deoli News Rajasthan News Competitions Of Gandhi Bhajan And Patriotic Songs Organized
गांधी भजन एवं देशभक्ति गीत की प्रतियोगिताओं का आयोजन
निवाई| देशभक्ति गीत की प्रस्तुतियां देते प्रतियोगी।
निवाई| सात दिवसीय महात्मा गांधी दर्शन कार्यक्रमों की श्रृंखला में शुक्रवार को गांधी पार्क में गांधी भजन एवं देशभक्ति गीत प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। शुभारंभ एसडीएम जेपी बैरवा ने किया। कार्यक्रम का आयोजन श्वेता नागर की देखरेख में देशभक्ति गीत प्रतियोगिता में राबाउमा विद्यालय की अर्चना वैष्णव प्रथम, अनीता बैरवा द्वितीय एवं गुणमाला तृतीय स्थान पर रही। राउमावि की सीमा प्रथम, नजमा द्वितीय एवं बबीता तृतीय स्थान पर रही। इसी प्रकार एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय की मनीषा मीणा प्रथम, निकिता द्वितीय एवं प्रिया तृतीय स्थान पर रही। राउमावि का छात्र संदीप कुमार प्रथम एवं राउप्रावि सीटी नम्बर 3 शिवाजी कॉलोनी का छात्र कुलदीप मीणा प्रथम स्थान पर रहे। इस अवसर पर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी लल्लू लाल मीणा, प्रधानाचार्य देवेंद्रपाल चौधरी, कार्यक्रम सह संयोजक एडवोकेट बनवारीलाल यादव, सत्यनारायण मंगल, एडवोकेट हनुमान सिंगवाडिया, केदार नारायण शर्मा, ताराचंद माहुर एवं सूरजमल चौधरी सहित कई कार्यकर्ता एवं सैकड़ों विद्यार्थी मौजूद थे। एसडीएम जेपी बैरवा ने बताया कि महात्मा गांधी दर्शन कार्यक्रम को लेकर शनिवार को कृषि उपज मंडी परिसर में नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिताएं एवं खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें वनस्थली विद्यापीठ, डॉ. के एन मोदी विश्वविद्यालय, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। इसी प्रकार रविवार को विद्यार्थियों द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता एवं खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। सोमवार को निबंध प्रतियोगिता एवं खेल प्रतियोगिता, मंगलवार को भाषण, काव्य एवं कविता प्रतियोगिता एवं बुधवार को कार्यक्रम के समापन पर जैन नसिया मंदिर में सुबह 9:30 से शाम 5 बजे तक महापुरुषों पर आधारित प्रतियोगिताएं कठपुतली कार्यक्रम एवं सेमिनार का आयोजन किया जाएगा।देवली| शुक्रवार को दांडी मार्च की वर्षगांठ पर राजकीय आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय में गांधी भजन एवं देशभक्ति गीतों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रभारी एसीबीईओ राजीव शर्मा ने बताया कि दांडी मार्च की वर्षगांठ पर ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। शुक्रवार को राजकीय आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय में गांधी भजन एवं देशभक्ति गीतों का आयोजन किया गया।
टोडारायसिंह| बस्सी की माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को छात्र-छात्राओं को पत्र लेखन करवाया गया। जिसमें बस्सी की विवेकानंद स्कूल, रामावि, ज्ञान गंगा, घाटी रैगरान एवं जीवन ज्योति स्कूल के बच्चों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने पाती अपनों के नाम मुहिम विषय पर अपने उद्घागर व्यक्त किए। इस अवसर पर डॉ.योगेन्द्र उपाध्याय ने कोरोना वाइरस की जानकारी दी तथा बचाव के उपाय बताए। अध्यापक शिवराज पाटीदार व पुरुषोत्तम गुप्ता ने महात्मा गांधी की 150वीं जयती पर गांधी जी के विचारों को जीवन में आत्मसात करने के लिए बच्चों को प्रेरित किया।