नुक्कड़ नाटक से कोरोना वायरस की जानकारी दी
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की दांडी यात्रा की वर्षगांठ को लेकर चल रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में शनिवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नाथड़ी में खेलकूद प्रतियोगिता व चौराहे पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन होना था लेकिन कोरोना वायरस के चलते सरकार की एडवाइजरी के चलते यह कार्यक्रम स्थगित किए गए। विद्यालय पहुंचे बच्चों को कोरोना वायरस के संबंध में जानकारी देते हुए 30 मार्च तक छुट्टी होने की बात बताई गई। हालांकि नाथड़ी में नुक्कड़ नाटक के जरिए सहसंयोजक पासरोटिया सरपंच शंकरलाल कच्छावा ने लोगों को दांडी यात्रा से जुड़ी जानकारियां दी। साथ ही कहा कि हमें गांधी जी के त्याग व बलिदान से सीख लेकर आगे बढऩा चाहिए। कार्यक्रम के दौरान लोगों को कोरोना वायरस के प्रति बचाव को लेकर भी जानकारियां प्रदान की। उपखंड अधिकारी डॉ. लक्ष्मीनारायण बुनकर ने बताया कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण के संबंध में सरकार की एडवाइजरी के चलते दांडी यात्रा वर्षगांठ के कार्यक्रम आगामी आदेशों तक स्थगित किए गए हैं।
पीपलू| नाथड़ी में लोगों को दांडी यात्रा व कोरोना वायरस के संबंध में जानकारी दी गई।