- Hindi News
- National
- Deoli News Rajasthan News Dandi March Program Postponed Due To Corona Virus
दांडी मार्च का कार्यक्रम कोरोना वायरस के कारण किया स्थगित
राजस्थान सरकार के कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष में दांडी मार्च की वर्षगांठ पर 12 मार्च से किए जा रहे आयोजनों को कोरोना वायरस महामारी के चलते आगामी आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। विभाग के शासन उप सचिव बिंदु करुणाकर ने ब्लॉक स्तरीय गठित कमेटी को पत्र जारी कर बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष के आयोजन के क्रम में दांडी मार्च की वर्षगांठ पर 12 मार्च से ब्लॉक स्तर पर ब्लॉक स्तरीय कमेटी के माध्यम से विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों का आयोजन करवाया जा रहा था। वर्तमान में विश्व स्वास्थ्य संगठन तथा संयुक्त राष्ट्र द्वारा संक्रमण को महामारी घोषित कर दिया गया है केंद्र तथा राज्य सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय की और से भी कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु विभिन्न एडवाइजरी जारी की जा रही है। इन परिस्थितियों के मद्देनजर प्राप्त निर्देशानुसार ब्लॉक में आयोजित की जा रही गतिविधियों एवं आगामी आदेश तक स्थगित कर दिया गया है।