पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Todaraisingh News Rajasthan News Declare Contract Workers As Regular Employees

ठेका श्रमिकों को नियमित कर्मचारी घोषित करें

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बीसलपुर जलदाय परियोजना से जुडे कार्मिकों ने हाडीरानी कुण्ड परिसर पर अपनी मांगों के लिए एक बैठक आयोजित कर वहां से संघ के बैनर तले तहसील अध्यक्ष खेमराज माली की अगुआई में उपखण्ड कार्यालय पहुंच मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार मनमोहन गुप्ता को ज्ञापन सौंपा है।

ज्ञापन में ठेका श्रमिकों ने बताया है प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी चुनावी जन घोषणा पत्र वर्ष 2018-19 के अनुसार कार्यरत संविदा व अन्य कार्मिकों को समान काम समान वेतन देने का उल्लेख किया था। सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के अनुसार वर्तमान में अनुबंधित कर्मचारी संस्था को विभाग पीएचईडी से प्राप्त मानदेय कार्मिकों को प्रदान कराया जाए। विभागीय राज्य नियमित कर्मचारी घोषित कराया जाए। बीसलपुर जल प्रदाय परियोजना के प्रारंभ से ही निर्धारित शैक्षणिक योग्यता व पद स्थिति के अनुसार लगन व निष्ठा पूर्वक कार्य देते आरहे है। ऐसे में सकारात्मक निर्णय पारित कराया जाए। ज्ञापन देने वालों में बीसलपुर-जयपुर पेजयल, बीसलपुर-दूदू, बीसलपुर-बावडी, बीसलपुर-नाथडी, बीसलपुर-निवाई, बीसलपुर-चाकसू आदि के कार्मिक शामिल है।

टोडारायसिंह| मांगों को लेकर नारेबाजी करते बीसलपुर जलदाय परियोजना से जुडे ठेका श्रमिक।
खबरें और भी हैं...