पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Deoli News Rajasthan News Devli The Victory Of Good Over Evil Celebrated The Festival Of Colorful Festivals With Various Colors

देवली: बुराई पर हुई अच्छाई की जीत विविध रंगों से मनाया रंगोत्सव का त्योहार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर व उपखंड क्षेत्र में मनाए गए दो दिवसीय फागोत्सव का करता बुधवार को पुलिस द्वारा खेली गई होली के साथ ही हो गया। सोमवार को बुराई की प्रतीक होलिका का दहन उत्सव के रूप में किया गया। गणेश रोड स्थित मैदान पर शहर के लोगों ने छतरी चौराहे पर स्थित शिव मंदिर पर भक्त प्रह्लाद की सजीव झांकी का चित्रण किया गया। मंगलवार को शहर व आसपास के क्षेत्र में रंगों का त्योहार धूमधाम से मनाया।फागुन माह की पूर्णिमा को मनाए जाने वाले इस त्योहार पर शहर के हर नुक्कड़ और हर गली में बुरा ना मानो होली की गूंज सुनाई दी।

लोग टोलियां बनाकर सड़कों पर रंग लेकर एक-दूसरे को रंगते नजर आए, साथ ही ढोल की धुनों और तेज संगीत पर नाचते लोग अपने तरीके से ही होली का जश्न मनाते हुए दिख रहे थे। होली के इस त्यौहार पर क्या बच्चे, क्या युवा, सभी रंगों में रंगे नजर आ रहे थे। भाईचारे के प्रतीक होली पर गिले-शिकवे भुलाकर लोग एक दूसरे के गले मिले और एक दूसरे के गालों पर गुलाल और अन्य रंग लगा कर अपनी खुशी का इजहार किया। बुधवार को शहर में पुलिस के जवानों ने विविध रंगों के साथ होली का पर्व मनाया। इस दौरान शहर के गणमान्य नागरिकों ने भी पुलिस अधिकारियों को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी। पहले पुलिस थाने में होली खेली गई। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने डीवाईएसपी कार्यालय में पहुंचकर होली का जश्न मनाया। इस होली के पर्व पर प्रशासन के सावचेत रहने से होली का पर्व शांतिपूर्ण मनाया गया।

खबरें और भी हैं...