- Hindi News
- National
- Malpura News Rajasthan News Devotees Gathered At The Darshan Fair Of Kushalasuri Dada Gurudev
कुशलसूरी दादा गुरूदेव के दर्शन मेले में उमड़े श्रद्धालु
जैन श्वेतांबर जिन कुशल सूरी दादा गुरूदेव के दर्शन दिवस दादाबाड़ी में आयोजित दो दिवसीय मेले में बडी संख्या में श्रद्धालु उमडे। दादा गुरूदेव का दो दिवसीय होली दर्शन मेले के अवसर पर जयपुर सहित अन्य स्थानों ने भक्त पैदल चल कर मालपुरा पंहुचे । मालपुरा के व्यास सर्किल से उन्हें बैंडबाजों के साथ दादा गुरूदेव की दर्शन स्थली दादाबाड़ी ले जाया गया। दर्शन दिवस मेले के अवसर पर दादाबाड़ी मंदिर को विधुत उपकरणों से आकर्षक सजाया गया। दादाबाड़ी में भव्य जागरण का आयोजन किया गया। जागरण में श्रद्धालु रातभर दादा गुरूदेव के भजनों की धुन पर नाचते रहे। दादा गुरूदेव की प्रत्यक्ष दर्शन स्थली मालपुरा दादाबाड़ी में आयोजित विशाल मेले में देश विदेश से समाजबंधु बड़ी संख्या में एकत्र हुए। दस मार्च को दादागुरूदेव की बड़ी पूजा के साथ मेला संपन्न हो गया।
ब्लॉक स्तर पर संयोजक व सह संयोजक नियुक्त
टोंक|महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के जिला संयोजक अनुराग गौतम ने बताया कि ब्लाॅक टोंक से संयोजक विकास विजयवर्गीय व सहसंयोजक जावेद इकबाल, उनियारा से अजय कुमार जैन व नंदकिशोर साहू, देवली से आंकाक्षा कंछल व संदीप कांटिया, निवाई से महावीर प्रसाद जैन व बनवारी लाल यादव मालपुरा से कैलाश सोनी व मूलशंकर शर्मा, टोडारायसिंह से मोहन अग्रवाल व शंकर चौधरी,पीपलू से शिवजीराम यादव व शंकर कच्छावा एवं टोंक ग्रामीण से शिवदयाल पंवार व मूलचंद बैरवा होंगे।