पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Niwai News Rajasthan News Digambar Jain Society Offered 1024 Shriphal Arghya In Siddha Chakra Mandal Vidhan

दिगंबर जैन समाज ने सिद्ध चक्र मंडल विधान में चढ़ाए 1024 श्रीफल अर्घ्य

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सकल दिगंबर जैन समाज के तत्वावधान में आयोजित श्री सिद्ध चक्र मण्डल विधान के चलते श्री दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में इन्द्र-इन्द्राणियों ने भगवान पार्श्वनाथ जी की शांतिधारा कर संगीतमय पूजा अर्चना की। आयोजन समिति के मीडिया प्रभारी विमल जौंला व राकेश संघी ने बताया कि विधान के चलते सौधर्म इन्द्र ज्ञानचंद सोगानी एवं उनके साथ धनपति कुबेर महेन्द्र इन्द्र, यज्ञनायक ईशान इन्द्र, सानत इन्द्र, श्रीपाल, मैना सुन्दरी सहित सभी इन्द्र-इन्द्राणियों ने गाजे-बाजे से श्रीजी के अभिषेक किए। शांतिधारा निर्मल कुमार राजेश बंटी झांझरी को सौभाग्य प्राप्त हुआ । सिद्ध चक्र मण्डल विधान मे प्रतिष्ठाचार्य पंडित सुरेश चन्द शास्त्री के सानिध्य में सौधर्म इन्द्र सहित सभी पूजार्थियों ने संगीत के द्वारा 1024 श्री फल अर्ध्य मण्डप पर समर्पित किए। विधान के बीच सभी महानायक सुप्रसिद्ध संगीतकार रवीन्द्र व सोनू एण्ड पार्टी आगरा के मधुर भजनों पर पूजा अर्चना
कर भक्ति नृत्य किए।

बड़ा जैन मंदिर में सिद्ध चक्र मण्डल विधान का आयोजन किया गया जिसमें श्रद्धालुओं ने सिद्ध चक्र मण्डल विधान की पूजा अर्चना की गई। विधान के सौधर्म इन्द्र को विधान मे 1024श्रीफल अर्र्ध्य चढ़ाने
का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

निवाई| श्री सिद्ध चक्र मण्डल विधान में शांतिधारा करते श्रद्धालु।
खबरें और भी हैं...