पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कोरोना वायरस से डरे नहीं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोरोना वाइरस के लक्षण व बचाव के तरीके घर-घर पहुंचाने के लिए शनिवार को चिकित्सा विभाग की ओर से आशा सहयोगियों को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से प्रशिक्षित किया गया। मुख्य खण्ड मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रोहित डंडोरिया ने बताया कि हमें कोरोना वाइरस से डरने की आवश्यकता नही है। सिर्फ सतर्क रह कर इससे बचा जा सकता है। इसके लिए समूह व सार्वजनिक स्थानों पर जाने से बचना है। व्यक्तिगत साफ सफाई पर ध्यान देना है। साबुन से हाथ धोना जैसे छोटे छोटे उपाय शामिल है। यदि आस पास रहने वाले किसी भी व्यक्ति को बुखार, खांसी अथवा छींके आने के लक्षण है तो उससे दो मीटर की दूरी बनाए रखनी चाहिए। अनावश्यक यात्रा से बचना चाहिए। मांसाहारी एवं बासी खाना नही खाना चाहिए। अपने आंख, नाक एवं चेहरे को बार बार न छुए। 15-20 मिनिट में पानी पीते रहना चाहिए। इस हेतु आशा सहयोगनी अपने अपने क्षेत्र में प्रत्येक वर्ग तक पहुंच कर आमजन को इस विषय में जागरूक करेंगी।

खबरें और भी हैं...