पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Tonk News Rajasthan News Due To Increase In Arrival Of New Mustard Agricultural Mandis Will Be Illuminated Commodities Will Be Procured Without Testing In Lab

नई सरसों की आवक बढ़ने से कृषि मंडियों में रौनक, जिंस गीली होने से लैब में बिना जांच के ही होगी खरीद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होली के त्यौहार के बाद कृषि उपज मण्डी में नई सरसों की आवक में बढ़ोतरी होने लगी है। उधर व्यापारियों ने मंडी मे नई सरसों की आवक होने से बिना लैब जांच के ही खरीददारी करने का निर्णय लिया। मंडी व्यापारी एवम आढ़त संघ के भागचंद जैन फूलेता ने बताया कि सभी व्यापारियों की हुई बैठक में निर्णय लिया गया है कि नई सरसों गीली होने से मार्च में बिना लैब की जांच करवाए ही जैसा माल वैसा भाव से खरीद की जाएगी। पूर्व में सरसों की लैब से जांच करवाने के बाद ही सरसों की खरीद की जाती रही है। शुक्रवार को मंडी में करीब 1500 से अधिक सरसों की बोरियों की आवक हुई। वही बुधवार और गुरुवार को भी नई सरसों की 500 से अधिक बोरी की आवक होने से मंडी में चहल पहल शुरु हो गई है। मंडी व्यापारियों ने बताया कि सरसों का भाव 3500 सौ से 3800 रुपए प्रति क्विंटल तक चल रहा। उधर जिले में एक अप्रेल से सरसों व चने की समर्थन मूल्य पर खरीद शुरू होगी। इसको लेकर 18 मार्च से ऑनलाइन पंजीयन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

निवाई में 25 हजार बोरी सरसों की आवक, भाव 3725 रु प्रति क्विंटल

निवाई| शुक्रवार को कृषि मंडी में सरसों की 25 हजार से अधिक बोरियां बिकने के लिए आई। बम्पर आवक के चलते मण्डी में मेले जैसा माहौल रहा। व्यापारी अजय कटारिया, कमल पहाडी, ओमप्रकाश चवरिया, सुरेश माधोराजपुरा, अमित कटारिया, , शिवप्रकाश पारीक, विष्णु बोहरा, दीपक गुप्ता, पवन बोहरा, शिखर चंद जैन, सहित अन्य व्यापारियों ने बताया कि शुक्रवार को मण्डी में सरसों 3725 रुपये तक बिकी।

निवाई| कृषि मण्डी में सरसों की बोली लगाते व्यापारी।
खबरें और भी हैं...