- Hindi News
- National
- Tonk News Rajasthan News Emperor39s Ride Out Of The Royal Lavamaja Dancing And Singing With Abir Gulal
अबीर-गुलाल के साथ नाचते-गाते शाही लवाजमे से निकाली बादशाह की सवारी
दो दिवसीय रंगोत्सव जिलेभर में उत्साह व उमंग के साथ धूमधाम से मनाया गया। वही बुधवार को पुलिसकर्मी भी होली के रंगे में रंगे दिखे। इससे पूर्व रंगोत्सव के तहत मंगलवार को धुलंडी पर सुबह से ही रंग से सरोबार होकर महिला-पुरुष, युवक-युवतियों और बच्चे मस्ती में रंगे नजर आने लगें। वही दिनभर में जगह-जगह डीजे लगाकर लोग होली के गीतों पर नृत्य कर मस्ती में नाचते-गाते दिखे। धुलेंडी पर जिला मुख्यालय पर परम्परागत रुप से निकलने वाली बादशाह की सवारी अबीर-गुलाल के साथ नाचते-गाते लोगों का शाही लवाजमा मस्ती करते हुए शहर के मुख्य बाजार से लेकर विभिन्न गली-मोहल्लों से होकर निकला।
इस दौरान जहां निर्वाचन कार्यालय से कार्यवाहक कलेक्टर नवनीत कुमार व एसपी आदर्श सिद्धू ने इसपर नजर रखी। वही एएसपी विपिन कुमार शर्मा के नेतृत्व में कानून व्यवस्था को लेकर डीएसपी सौरभ तिवारी, तहसीलदार सुरेश शर्मा, थानाधिकारी कोतवाली बंशीलाल पांडर, पुरानी टोंक थानाधिकारी शिवजी लाल गुर्जर, सदर थानाधिकारी छोटेलाल सहित पुलिस व प्रशासन सहित एसटीएफ के जवान भी मौजूद रहे।
जुलूस पर ड्रोन कैमरे के जरिए नजर रखी
वही इस दौरान जुलूस पर ड्रोन कैमरे के जरिए भी नजर रखी गई। हालांकि त्यौहार के दिन भी मोटरसाइकिल चलाने वालों पर पुलिस की सख्ती से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
इस दौरान समिति के ओम पाण्डे, समाजसेवी मनीष तोषनीवाल, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष गणेश माहुर, हेमराज साहू सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
बादशाह की सवारी पर फूलों की बारिश
पानी बचाने के लिए गुलाल से खेली होली
रंगोत्सव के तहत धुलंडी पर ग्रामीणों ने सरपंच दिव्यांश महेंद्र भारद्वाज की पहल पर गुलाल से सूखी होली खेलकर पानी बचाने का संदेश दिया। लोगों ने भी गुलाल से होली खेली। सोमवार की रात 8 बजे सरपंच दिव्यांश महेन्द्र भारद्वाज व कु. कार्तिकेय सिंह की ओर से होलिका दहन किया गया। इससे पूर्व होली का शृंगार करते हुए रंगोली सजाने के साथ लाइट व साउण्ड की व्यवस्था की गई। ग्रामीणों ने होली में नए धान की दंगियां सेक कर खाने की रस्म अदा की।
धुलंडी पर पुरानी टोंक स्थित अजमेर वालो की कोठी से हर साल निकालने वाले बादशाह की सवारी का जुलूस सुबह गाजे-बाजे के साथ रवाना हुआ। जो पुरानी टोंक बाजार से होकर अबीर-गुलाल और पुष्पवर्षा करते हुए घंटाघर, सुभाष बाजार, काफला बाजार, छोटा तख्ता से होकर बड़ा कुआं होते हुए बड़ा तख्ता से निकलने पुन: मुख्य बाजार से होकर घंटाघर से वापस पुरानी टोंक पहुंचा। होली के इस शाही लवाजमे में एक ऊंटगाड़ी सहित ऊंट व घोड़ियाें पर सवार लोगों के अलावा शामिल लोग नाचते-गाते रंग उड़ाते हुए चल रहे थे। बादशाह की सवारी देखने वालों ने जुलूस पर रंग-गुलाल फेंककर उसकी अगवानी की।
टोंक| दो दिवसीय रंगोत्सव के बाद बुधवार को होली खेलते पुलिसकर्मी।