- Hindi News
- National
- Malpura News Rajasthan News Emphasized To Adopt Gandhiji39s Ideals For The Bright Future Of The Country
देश के उज्जवल भविष्य के लिए गांधीजी के आदर्शों को अंगीकार करने पर दिया जोर
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष में गुरूवार को मालपुरा उपखंड प्रशासन द्वारा उपखंड मुख्यालय पर डांडी यात्रा व प्रार्थना सभा के साथ सात दिवसीय महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया गया। एसडीएम डॉ.राकेश कुमार मीना ने पंचायत समिति परिसर से डांडी यात्रा को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। बालिका छात्रावास की छात्राओं सहित उपखंड कार्यालय , शिक्षा कार्यालय सहित पंचायत समिति व नगर पालिका कर्मचारी अधिकारियों ने डांडी यात्रा में शामिल होकर गांधी जी के संदेश को जनजन तक पंहुचाया। गांधी पार्क में विशाल प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। प्रार्थना सभा में एसडीएम ने गांधी को विश्व का महान व्यक्तित्व बताया। उन्होंने गांधी के विचारों को आज की आवश्यकता बताते हुए कहा कि गांधीजी के साहित्य का जितना अध्ययन किया जाए उतना ही कम है। उन्होंने कहा कि बच्चों को गांधी साहित्य का अध्ययन जरूर करना चाहिए। उन्होंने वर्तमान परिस्थितियों में गांधी के मूल्यों पर चलने की आवश्यकता जताते हुए उन्हें देश के भविष्य के लिए उनके आदर्श को अंगीकार करने पर जोर दिया। पालिकाध्यक्ष आशा महावीर नामा व कांग्रेस अध्यक्ष रामदेव बैरवा सहित कैलाश सोनी कार्यक्रम संयोजक व युवा कांग्रेस नेता गोपाल गुर्जर ने भी राष्ट्रीय एकता बनाए रखने के लिए गांधी के विचारों को आज के परीपेक्ष्य में अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। राजकीय आवासीय स्कूली छात्राओं ने प्रार्थना प्रस्तुत कर गांधी जयंती महोत्सव का आगाज किया। कार्यक्रम में डीएसपी चक्रवर्ती सिंह राठौड,बीडीओ राजेश्वरी यादव, पालिका ईओ सीमा चौधरी, मालपुरा नायब तहसीलदार सहित मूलशंकर शर्मा, हरिसिंह पीए एसडीएम, हनुमान, गजेंद्र बोहरा उपस्थित थे। इस अवसर पर एसडीएम डॉ. राकेश कुमार मीना ने गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर जयंती महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया।
मालपुरा|प्रार्थना सभा में प्रार्थना करती स्कूली छात्राएं।