- Hindi News
- National
- Deoli News Rajasthan News Encroachment From Market Pavements Will Be Removed
हटाया जाएगा बाजार के फुटपाथों से अतिक्रमण
उनियारा| सदर बाजार में फुटपाथ पर दुकानों के निर्माण करते समय फुटपाथ पर ही सीढ़ियां बनाकर अतिक्रमण करने पर नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी राकेश कुमार शर्मा ने नाराजगी जताते हुए 16 मार्च बाद विशेष अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने की बात कही है। उन्होंने बताया कि कस्बे के सदर बाजार सहित कई जगह सार्वजनिक स्थानों पर दुकानदारों व अन्य लोगों ने अतिक्रमण करके बाजार का सौन्दर्यीकरण बिगाड़ दिया है। अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। कई माह से स्थाई अधिशाषी अधिकारी नहीं होने के कारण सवाई माधोपुर नाले के पास, टोंक रोड़, सवाई माधोपुर रोड़ पर कई लोगों ने स्थायी अतिक्रमण करके दुकानों का निर्माण कर कई जगह पर केबिन, थड़ी रखकर स्थाई अतिक्रमण करके बड़ा नाले पर अतिक्रमण कर लिया है।