प्रबोधकों ने लिया कोर्ट में जाने का निर्णय
टोंक | अखिल राजस्थान प्रबोधक संघ जिला की जिला स्तरीय बैठक डाक बंगले में आयोजित हुई। रविवार को राजेंद्र सिंह की अध्यक्षम में आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि वेतन विसंगति, पुरानी सेवा की गणना करवाकर पुरानी पेंशन सेवा लागू करवाने को लेकर राजस्थान हाई कोर्ट, जयपुर में रीट याचिका लगाए जाने, प्रकरणों के संचालन के लिए एक 11 सदस्य कमेटी का गठन किए जाने, उनियारा ब्लाक में संगठन का चुनाव 15 मार्च को कराने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में हेमराज सैनी, रामस्वरुप गुर्जर, जुनेद असलम, चरण सिंह, राधेश्याम, जगदीश जाट आदि मौजूद रहे।