पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Tonk News Rajasthan News Exhibition Of Women Painters Inaugurated Artifacts Of 50 Women Painters Of The District Will Be Displayed

महिला चित्रकारों की प्रदर्शनी का शुभारंभ, जिले की 50 महिला चित्रकारों की कलाकृतियों का होगा प्रदर्शन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बनास कलाकार समूह की ओर से आयोजित चतुर्थ महिला कलाकार प्रदर्शनी का रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उद्घाटन किया गया। नारी शक्ति पुलिस दल की हेड़ कांस्टेबल अंजना व उनके साथ आए 7 सदस्यीय दल ने दोपहर 3 बजे अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन हॉल में प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। बनास कलाकार समूह के अजय मिश्रा ने बताया कि प्रदर्शनी में जिले की 25 महिला कलाकारों की ओर से निर्मित 50 से अधिक कलाकृतियों को प्रदर्शित किया जाएगा। प्रदर्शनी में शिक्षक, विद्यार्थी व स्वतंत्र महिला कलाकारों की ओर से निर्मित चित्रों के अलावा अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन लर्निंग रिसोर्स सेंटर की ओर से ग्रामीण महिलाओं के कागज पर बनवाए गए राजस्थानी मांडनों को भी प्रदर्शित किया गया हैं। मिश्रा ने बताया कि 14 मार्च तक चलने वाले प्रदर्शनी सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक लोगों को अवलोकन के लिए खुली रहेगी। प्रदर्शनी में वनस्थली विद्यापीठ से डॉ. किरण सरना, डॉ. अन्नपूर्णा शुक्ला, करुणा, निकिता रानी, मीनाक्षी, टोंक से शिप्रा सक्सैना, कोमल कुमावत, प्रियंका शर्मा, पूजा साहू, शहनाज बानो, आशफ़ा खान, सुमन चौधरी, आशया भारती, मरियम खान, शमामा फरहत, विनीता, कीर्ति चंदानी, ईरम खान आदि ने अपने चित्रों को प्रदर्शित किया।

टोंक | चतुर्थ महिला कलाकार प्रदर्शनी में महिला कलाकारों के साथ दल।
खबरें और भी हैं...