- Hindi News
- National
- Tonk News Rajasthan News Exhibition Will Be Held On 150th Birth Anniversary Of Mahatma Gandhi
महात्मा गांधी की 150 वीं जयन्ती पर लगेगी प्रदर्शनी
निवाई|राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जंयती वर्ष कार्यक्रम को लेकर बुधवार एसडीएम जेपी बैरवा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। एसडीएम बैरवा ने बताया कि गुरुवार की सुबह 8 बजे गांधी पार्क से महात्मा गांधी की 150 वीं जंयती वर्ष कार्यक्रम के तहत दांडी यात्रा निकाली जाएगी जो शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई पुन: गांधी पार्क पहुंचेगी। गांधी पार्क में विशाल प्रार्थना सभा का आयोजन होगा। बैठक में गांधी विचारक और चित्रकार डॉ. अन्नपूर्णा शुक्ला द्वारा गांधीजी पर एकल प्रदर्शनी लगाने का निर्णय लिया गया। प्रदर्शनी में विश्व की सबसे बडी गांधीजी की पेटिंग प्रदर्शित करने का प्रस्ताव लिया गया। कांग्रेस शहर अध्यक्ष महावीर पराणा, विकास अधिकारी सरोज बैरवा, नायब तहसीलदार नेहा चौधरी, मुख्य ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी सतपाल सिंह, ईओ चंद्रकला वर्मा, सीडीपीओ बंटी कुमार बालोटिया मौजूद थे।