पायलट को बताई किसानों ने समस्याएं
उनियारा क्षेत्र किसानों की समस्याओं को लेकर एक प्रतिनिधि मंडल गुरुवार को उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट से मिला। जहां प्रतिनिधिमंडल के डॉ. विक्रम सिंह गुर्जर ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को उपखंड के कोठड़ी के किसानों की समस्याओं से अवगत करवाते हुए उनके निस्तारण की मांग की। जिस पर पायलट ने प्रतिनिधिमंडल काे समस्या के निराकरण का आश्वासन दिया।
टोंक। उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट से मिलते उनियारा से आए प्रतिनिध मंडल सदस्य।