- Hindi News
- National
- Tonk News Rajasthan News Farmers Visit Team Under Zero Budget Natural Farming Scheme
जीरो बजट नेचुरल फार्मिंग योजना के तहत किसानों का भ्रमण दल रवाना
जीरो बजट के नेचुरल फार्मिंग योजना में गुरुवार को कलेक्टर केके शर्मा ने किसानों के अतर जिला भ्रमण दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राज्य सरकार की अोर से जीरो बजट नेचुरल फार्मिंग योजना टोंक जिले सहित सिरोही और बांसवाड़ा में चलाई जा रही हैं। कृषि अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार जाट व सहायक कृषि अधिकारी टोडारायसिंह जगदीश प्रसाद जाट ने बताया कि जिले में जीरो बजट योजना में करीब 7 हजार किसान लाभार्थी हैं। इनमें से 100 किसानों को 12 से 17 मार्च तक पांच दिवसीय एक्सपोजर विजिट के लिए राज्य में अंतर जिला भ्रमण पर भेजा गया हैं। किसानों को राज. कृषि अनुसंधान संस्थान दुर्गापुरा जयपुर, ढिंढोल बस्सी, एसकेएन कृषि विश्वविद्यालय जोबनेर, सीकर, राष्ट्रीय बीजीय मसाला अनुसंधान केंद्र तबीजी अजमेर, एटीसी अजमेर, मांगलियावास एवं अमरुद उत्कृष्ठता केंद्र देवड़ावास टोंक का भ्रमण करवाया जाएगा।
टोंक| किसानों के अतर जिला भ्रमण दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते कलेक्टर केके शर्मा व अन्य अधिकारी।