- Hindi News
- National
- Todaraisingh News Rajasthan News Fighting While Playing Holi At Todaraisingh Head Of A Youth
टोडारायसिंह में होली खेलते समय झगड़ा, एक युवक का सिर फोड़ा
कस्बे में होली के तीसरे दिन बुधवार को धुलंडी के दिन माणक चौक में हुड़दंगियों में झगडा हो गया, जोकि मारपीट तक पहुंच गया। मामला और अधिक बढ़ता इस बीच
पुलिस के जवानों ने लाठी फटकार कर वहां से सभी हुड़दंगियों को खदेड़ दिया।
बाद में विधायक कन्हैयालाल चौधरी के हस्तक्षेप पर पुन: होली का रंगोत्सव शुरू हो सका। परम्परानुसार महल चौक से ईलाहजी व शिल्पकार मोहल्ले से बादशाह की सवारी जुलूस के साथ जैसे ही माणक चौक पहुंची तो रंग खेल रहे हुडदंगी युवकों में झडप हो गई। मामला मारपीट तक पहुंच गया। इससे वहां मामला गरमा गया। मारपीट में एक युवक के सिर में चोट भी लगी है। वही दूसरा युवक वहां से फरार होने में कामयाब हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए लाठियां फटकार कर वहां से भीड़ को खदेड़ दिया। इससे वहां होली का लुत्फ उठा रहे लोगों में रोष हो गया। विधायक कन्हैयालाल चौधरी ने हस्तक्षेप कर 10 मिनट बाद पुन: रंगोत्सव शुरू करवाया।
टोडारायसिंह | माणक चौक में मारपीट की घटना के बाद लाठी फटकार कर भीड़ को खदेड़ते पुलिस के जवान।