पीपलू-सिसोला मार्ग पर पांच मोर मृत मिले
पीपलू-सिसोला मार्ग पर पांच मादा मोर मिलने पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर शवों को अपने कब्जे में लेकर उनका पोस्टमार्टम करवाया हैं। पोस्टमार्टम करवाने चिकित्सकों ने गर्दन पर चोट के निशान बताए हैं। इससे अंदेशा लगाया जा रहा कि मोरों की मौत शिकार के लिए हुई हैं। वनकर्मियों ने मौके से एक मोबाइल मिलने पर उसे जब्त कर लिया। सोहेला वनक्षेत्र के सिसोला से पीपलू जाने वाले रास्ते पर ग्रामीणों को पांच मादा मोर मृत अवस्था में मिले। वनकर्मी मुमताज अहमद ने बताया कि किसान हंसराज सहित अन्य ग्रामीणों ने जानकारी दी हैं कि पीपलू-सिसोला मार्ग पर एक व्यक्ति को मोर ले जाते हुए देखा था। उसका पीछा करने पर शव वही छोड़कर भाग गया। इस दौरान उसका मोबाइल रास्ते पर गिर गया। मृत मोरों का शनिवार को पशु चिकित्सालय में उनका डॉ. आलोक गौड़ व शिवराज शर्मा के मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर जखीरा में दफन किया गया हैं।