- Hindi News
- National
- Peplu News Rajasthan News Flag Offering For Yagya At Manav Kalyan Ashram Mansa Tiba
मानव कल्याण आश्रम मनसा टीबा में यज्ञ के लिए झंडारोहण
पीपलू| उपखंड क्षेत्र के मंशा टीबा प्यावड़ी में आयोजित होने वाले यज्ञ को लेकर ध्वजारोहण किया। समिति के कोषाध्यक्ष मदन लाल चौधरी ने बताया कि मानव कल्याण आश्रम में 14 मई से 1 जून तक 9 दिवसीय यज्ञ आयोजित होगा। यज्ञ को लेकर आज परमहंस आश्रम के महंत रामकृष्ण दास वेदांती के द्वारा झंडारोहण किया गया। महंत रामकृष्ण दास वेदांती ने कहा कि धर्म के कल्याण व प्राणी मात्र व संसार के कल्याण हेतु यज्ञ आयोजित किया जाना आवश्यक है। धर्म की रक्षा हेतु यज्ञ होते रहने चाहिए।