पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

महिलाओं के लिए निशुल्क आरएससीआईटी व आरएचसीएफए कोर्स शुरू

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर में शुक्रवार से स्टार कंप्यूटर पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं के लिए निशुल्क आरएससीआईटी व आरएचसीएफए कोर्स शुरू किया गया है।

मोहम्मद इदरीश ने बताया कि इस मौके पर मुख्य अतिथि पार्षद भीमराज जैन व महिला बाल विकास प्रतिनिधि मंजूलता आचार्य ने निशुल्क महिला बेच का उद्घाटन किया। आरएससीआईटी बैच में 30 महिलाएं व आरएससीएफए बैच में 15 महिलाओं को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। पार्षद भीमराज जैन ने देश के चयनित सभी महिलाओं को बधाई दी एवं लगन के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने की बात कही।

सीडीपीओ प्रतिनिधि मंजूलता आचार्य ने विभाग द्वारा महिलाओं के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी और महिलाओं को निशुल्क प्रशिक्षण पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए सभी महिलाओं को शुभकामनाएं दी और इस मौके पर सभी प्रशिक्षणार्थियों को बेग और बुक्स वितरित किए गए। महिला बाल विकास से आशा मेघवाल, अलका, गजाला फरहाद, मो.मुस्तकीम, नियाज हुसैन, किरणसिंह राठौड़, रेखा मीणा, मंजू मेघवाल आदि मौजूद थे।

देवली | बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं के लिए निशुल्क आरएससीआईटी व आरएचसीएफए कोर्स में भाग लेती महिलाएं।
खबरें और भी हैं...