- Hindi News
- National
- Deoli News Rajasthan News Gautam Jayanti Will Be Celebrated With Great Pomp In The City
धूमधाम से मनाई जाएगी शहर में गौतम जयंती
गौतम जयंती मनाने को लेकर गौतम हितकारिणी सभा अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा सरसड़ी की अध्यक्षता में गौतम मंदिर बस स्टैंड का बैठक आयोजित की गई। सभा के मंत्री कैलाश चंद पंचोली ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से गौतम जयंती की पूर्व संध्या पर सुंदरकांड गौतम मंदिर में आयोजित करवाने, गौतम जयंती पर प्रातः काल मंदिर में हवन करवाने, दोपहर बाद महर्षि गौतम की शोभायात्रा निकालने, प्रतिभावान छात्र-छात्राओं एवं भामाशाह का सम्मान समारोह आयोजित करने, सह भोज, माइक, टेंट समेत अन्य व्यवस्थाओं की कमेटियां बनाकर जिम्मेदारियां सौंपी गई।साथ ही गौतम जयंती मनाने हेतु वार्षिक शुल्क एकत्रित करने के लिए सेक्टर वाइज प्रभारी नियुक्त किए गए। बैठक में सर्वसम्मति से गौतम जयंती धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में उपाध्यक्ष घनश्याम गौतम, पूर्व अध्यक्ष गोविंदनारायण शर्मा, राजेंद्र कुमार शर्मा, नाथू लाल उपाध्याय, घीसा लाल सोती, राम लक्ष्मण शर्मा, दिनेश भारद्वाज, अनिल पत्रिया, महावीर शर्मा, दशरथ शर्मा, कमलेश तिवारी, इंदर राज जोशी, सिद्धांत जोशी, सीताराम पंचोली, राजेश शर्मा, रवि पंचोली, दीपक जोशी, अमित शर्मा, ओम प्रकाश काटिया समेत कई समाज बंधु उपस्थित थे।