पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Malpura News Rajasthan News Gulal The Sdm Fed Sweets On The Procession Of The King On Dhulendi

धुलेंडी पर बादशाह के जुलूस पर उड़ाई गुलाल, एसडीएम ने खिलाई मिठाई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर में होली का पर्व उत्साह व उमंग के साथ मनाया गया। होली के अंतर्गत शहर में जगह जगह होली दहन किया गया। होली दहन के दौरान शहर में कडे सुरक्षा प्रबंध किए गए। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों शहर मे लगातार भ्रमण कर शांति व कानून व्यवस्था पर नजर बनाए रखी।

मुख्य रूप से माणक चौक व सुभाष सर्किल सहित आदर्श नगर व शहर के अन्य प्रमुख स्थानों पर होली दहन पर आकर्षक रंगोलियां सजाई गई। बड़ी मात्रा में होली दहन के दौरान कपूर व लोंग सहित गूगल सहित अन्य जड़ी बूटियां जलाई गई जिससे वातावरण में व्याप्त सभी प्रकार के वायरस होली के साथ दहन हो सके। खास बात यह है कि होली दहन के दौरान शहर में जहां जहां भी हाली जलाई गई वहां प्रत्येक होली के पास पुलिस जवान तैनात रहे। मालपुरा में धुलंडी पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर पुरानी तहसील से बादशाह की विशाल सवारी निकाली गई। बादशाह की सवारी के जुलूस में उमड़े जन सैलाब पर भारी मात्रा में गुलाल उड़ा कर स्वागत किया गया। उपखंड अधिकारी निवास पर पहुंचने पर एसडीएम डॉ. राकेश कु मार मीना ने बादशाह का स्वागत किया जुलूस में आए लोगों को मिठाइयां बांटी। फाल्गुनी धुन पर लोगों ने जमकर धमाल मचाई। गीतों की धुन पर नाच गान के साथ जुलूस विसर्जित हुआ। शहर में होली दहन व धुलंडी कार्यक्रम शांति पूर्वक संपन्न होने पर पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

मालपुरा| मालपुरा में बादशाह की सवारी का निकाला विशाल जुलूस।
खबरें और भी हैं...