पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

फूलाें एवं गुलाल से होली खेली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

निवाई| कीर कॉलोनी में स्थित दिव्य महादेव मंदिर में रविवार को फागोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिर व्यवस्थापक चंद्रप्रकाश खंडेलवाल ने बताया कि फागोत्सव को लेकर भगवान शिव परिवार की आकर्षक झांकी सजाई गई एवं महाआरती की गई। इस दौरान प्रसिद्ध गायक कलाकार महेश दरगड, अनिल शर्मा, राकेश गुरुजी, सौभागमल सोगानी एवं सुरेश चंद विजय ने रंग मत डारे रे सांवरिया सहित कई भजनों की प्रस्तुतियां दी। इस दौरान श्रद्धालुओं ने फूलाें एवं गुलाल से जमकर होली खेली। मंदिर अध्यक्ष जगदीश सोनी, लल्लू नाटाणी, कैलाश चन्द,राजेंद्र शर्मा, रामप्रसाद खंडेलवाल, कालूराम कीर, किशनलाल यादव, कल्याणमल शर्मा मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...