- Hindi News
- National
- Niwai News Rajasthan News Home To House Invitation For Maharishi Gautam Jayanti
महर्षि गौतम जयंती के लिए घर-घर दिया आमंत्रण
निवाई| महर्षि गौतम जयंती महोत्सव के आयोजन को भव्य बनाने के लिए गौतम नवयुवक मंडल के कार्यकर्ता तैयारियों में जुट गए हैं। नवयुवक मंडल के अध्यक्ष विजय शर्मा ने बताया कि महोत्सव पर आयोजित होने वाली शोभायात्रा व सम्पूर्ण दिन होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में समाज के अधिक से अधिक लोगों को शामिल करने के लिए कार्यकर्ता घर-घर जाकर आमंत्रण पत्र दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि जयंती के अवसर पर शहर के गणगौरी बाजार स्थित ब्रह्मचारी जी के मंदिर से शोभा यात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में नवयुवक मंडल के कार्यकर्ता चार घोड़ियाें पर सवार होकर आगे-आगे चलेंगे जिनके हाथों में ध्वज होंगे। शोभायात्रा में बैंड बाजा व भांगड़ा वाद्य यंत्र के साथ ही भगवान महर्षि गौतम जी की भव्य झांकी रथ में विराजित होकर चलेगी । युवा कार्यकर्ता आतिशबाजी करते हुए चलेंगे । शहर के मुख्य मार्गों पर शोभा यात्रा का समाज के लोगों द्वारा स्वागत करने के साथ ही भगवान की आरती उतारी जाएगी।