पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Peplu News Rajasthan News Illegal Cultivation Of Doda Poppy In Kashipura One Arrested 11300 Plants Confiscated

काशीपुरा में डोडा पोस्त की अवैध रूप से खेती, एक गिरफ्तार, 11300 पौधे जब्त

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उपखंड क्षेत्र के काशीपुरा गांव में अवैध रूप से डोडा पोस्त की खेती करते पुलिस ने एक जने को गिरफ्तार किया है। एएसपी की मौजूदगी में पीपलू पुलिस ने खेत में उगे 11 हजार 300 पौधे भी जब्त किए है।

पीपलू थानाधिकारी राम अवतार सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस मय जाब्ते के आरोपी किसान रामअवतार जाट के खेत पर छापा मारने पहुंची। इस दौरान अवैध रूप से बोई गई डोडा पोस्त की फसल लहलहाती सामने आई। इस पर पुलिस ने काशीपुरा निवासी रामअवतार जाट को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी ने बताया कि किसान रामअवतार जाट ने काशीपुरा में सड़क के पास ही खेत में सरसों व गेहूं की फसल के बीच कपड़े व साड़ियां लगाकर करीब 1890 फीट क्षेत्र में अवैध रूप से डोडा पोस्त फसल की बोआई कर रखी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस को मौके पर 11300 पौधे मिले। जिनका कुल वजन 632 किलोग्राम व डोडा
का वजन 95 किलोग्राम हाेना सामने आया।

पुलिस ने कार्यवाही करते हुए फसल को काटकर जब्त कर ली। इसके साथ ही अवैध रूप से खेती करने पर किसान रामअवतार को गिरफ्तार करने कि कार्यवाही की। इस मौके पर एएसपी विपिन शर्मा, पीपलू डीएसपी रामगोपाल बसवाल आदि मौजूद रहे।

पीपलू। | काशीपुरा के पास अवैध रूप से बोए गए डोडा पोस्त की फसल को जब्त करने की कार्रवाई करते पुलिसकर्मी।
खबरें और भी हैं...