- Hindi News
- National
- Todaraisingh News Rajasthan News In The Cultural Program Of Shahpura Balaji Songs Of Hymns And Songs Tied Up
शाहपुरा बालाजी के सांस्कृतिक कार्यक्रम में भजनों व फाग के गीतों ने बंाधा समां
होली त्योहार के उपलक्ष्य में कस्बे के शाहपुरा बालाजी नवयुवक मण्डल के तत्वाधान में सोमवार रात 13वीं होली फागोत्सव व विशाल सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्थानीय बालक कलाकारों ने सम्पूर्ण रात्रि भजनों व फाग के गीतों से शमा बांधें रखा। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक कन्हैयालाल चौधरी व अध्यक्षता कर रहे नगरपालिका अध्यक्ष संतकुमार जैन ने सभी नागरिकों को होली की शुभकामनाएं दी। विशिष्ट अतिथि माली समाज जिलाध्यक्ष कैलाश आर्यवीर, भाजपा शहर अध्यक्ष अनिल भारद्वाज, माली समाज तहसील अध्यक्ष हरजी लाल माली, पार्षद सत्यनारायण दग्धी रहे। कार्यक्रम का गणेश वंदना से शुभारंभ हुआ। तत्पश्चात बजरंगबली का क्या कहना.. सांवरिया के साथ मची होळी.., रंग मत डाल रे सांवरिया.., श्याम धणी की महिमा..आदि भजनों पर बाल कलाकारों द्वारा मनमोहक नृत्य की प्रस्तुतियां दी गई। इस दौरान बालाजी के आकर्षक फूल बंगला झांकी सजाई गई तथा अखण्ड ज्योत जलाई गई। कार्यक्रम में तेजाजी के अलगोजे व हनुमान नृत्य आकर्षण का केन्द्र रहा। मंच संचालन सुनिल भारत ने किया।
चारभुजा नाथ मंदिर में सजी छप्पन भोग की झांकी
देवली|श्री सांवलिया सेठ डाक निशान यात्रा सेवा समिति के तत्वाधान में आयोजित पंच दिवसीय फागोत्सव महोत्सव का आयोजन किया गया। पंच दिवसीय फागोत्सव का समापन रविवार रात्रि को श्री चारभुजा नाथ मंदिर अग्रवाल धर्मशाला में संपन्न हुआ। इस दौरान प्रभु श्री के चरणों में अलौकिक श्रंगार के साथ 56 भोग की झांकी सजाई गई। श्रद्धालुओं ने एक दूसरे के ऊपर पुष्प वर्षा कर जमकर होली खेली। चारभुजा नाथ के मंदिर पर रंगबिरंगे परिधानों में सजी धजी महिलाओं ने राधा कृष्ण का पात्र निभाने बच्चों के साथ परंपरागत नृत्य किए और इस दौरान फागोत्सव के तहत होली के गीत गाए। ढोलक और मंजीरों की ताल में फागोत्सव मनाए जाने का दौर काफी देर तक चला। कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं को छप्पन भोग की प्रसादी का वितरण किया गया।
देवली|फाग उत्सव में भजनों की प्रस्तुतियों पर झूमते श्रद्धालु।
टोडारायसिंह|सांस्कृतिक कार्यक्रम में नृत्य करती बालिकाएं।