पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Tonk News Rajasthan News Inauguration Of Rishi Dattopant Thengdi Birth Centenary Celebration In Jain Nisin

राष्ट्र ऋषि दत्तोपंत ठेंगड़ी जन्म शताब्दी समारोह का जैन नसियां में उद्घाटन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

किदवई पार्क के पास स्थित जैन नसियां सभागार में रविवार को राष्ट्रऋषि दत्तोपंत ठेंगड़ी जन्म शताब्दी वर्ष समारोह का उद्घाटन किया गया।

समारोह में मुख्य वक्ता राष्ट्रीय संगठन मंत्री लघु उद्योग भारती प्रकाश चन्द्र, मुख्य अतिथि उद्योगपति व समाजसेवी मनोज जैन, समाज सेवी गंगाराम रघुवानी सहित मोहनसिंह सह विभाग प्रचारक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, डाॅ. जसवंत चौधरी, पुरुषोत्तम शर्मा जिला संघ चालक आदि ने संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रऋषि दंतोपंत ठेगड़ी नेेेे राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए, केवल सगंठनों की स्थापना ही नहीं की बल्कि राष्ट्रीय विचार प्रवाह को सुपरिभाषित करने का कार्य भी किया हैं। उनके जीवन वृत्त के साथ-साथ, राष्ट्र व विकास की अवधारणा पर उनकी ओर से दिए गए विचारों की आज भी प्रासंगिकता हैं जिन्हें अपनाकर राष्ट्र का समग्र विकास कर समृद्ध बनाया जा सकता हैं।

लघु उद्योग भारती जिला सचिव लोकेश जैन ने बताया कि राष्ट्रऋषि दत्तोपंत ठेंगड़ी जन्म शताब्दी वर्ष के तहत 20 नवंबर तक होने वाले कार्यक्रमों का विवरण व कार्यक्रम की जानकारी स्वदेशी जागरण मंच विभाग संयोजक सुरेन्द्र नामा ने दी। इस दौरान लघु उद्योग भारती, स्वदेशी जागरण मंच, भारतीय मजदूर संघ, भारतीय किसान संघ, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, विद्या भारती, अधिवक्ता परिषद, संस्कार भारती, शिक्षक संघ राष्ट्रीय, भारत विकास परिषद, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, भाजपा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...