पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

निवाई में आयकर विभाग की सेमिनार आयोजित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

निवाई| कृषि मण्डी के सामने जैन धर्मशाला में आयकर विभाग द्वारा एक सेमिनार विवाद से विश्वास आयोजित की गई। जिसमें व्यापारियों को 31 जनवरी 2020 तक जो भी अपील पेंडिंग है उसके निस्तारण के बारे में समझाया गया व इस योजना का ज्यादा से ज्यादा लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर मुख्य आयकर आयुक्त एल. आर. मीणा ने एडवांस टैक्स तथा आयकर रिटर्न सही तरीके से भरने एवं जमा करवाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि डिपार्टमेंट फ्रेंडली है। उन्होंने कहा कि व्यापार में सही तरीके से आय की गणना कर एडवांस टैक्स जमा करवाए। संयुक्त आयकर आयुक्त पी.पी. मीणा ने कहा कि जिस व्यक्ति के खाते में एक करोड से ज्यादा डिपोजिट है या एक लाख से ज्यादा बिजली का बिल का भुगतान करता है या दो लाख से ज्यादा विदेशी मुद्रा एक्सचेंज करवाई है उन्हें आयकर रिटर्न दाखिल करना अनिवार्य है।
खबरें और भी हैं...