- Hindi News
- National
- Duni News Rajasthan News Indecency With Jain Sage Breaking Glass Of Devotees39 Car In The Afternoon Fury In Jain Society
जैन मुनि से अभद्रता, दोपहर को श्रद्धालुओं की कार के शीशे तोड़े, जैन समाज में रोष
गत दिनों से होली चातुर्मास के लिए कस्बे के जैन मंदिर में ससंघ रुके मुनिजी महाराज के साथ रविवार सुबह प्रातःकालीन जंगल क्रिया के लिए जाते समय रास्ते में अज्ञात जनों ने अभद्र व्यवहार किया। वहीं दोपहर को उनके दर्शन करने आए कोटा के श्रद्धालुओं की कार के अज्ञात जनों ने चोरी की नीयत से शीशे तोड़ दिए। इससे स्थानकवासी ओसवाल जैन समाज में रोष व्याप्त हो गया और इसकी रिपोर्ट थाने में दी। उधर, इसका पता लगने के बाद थाना प्रभारी घनश्याम मीणा ने संदिग्ध कुछ लोगों को पकड़ कर पूछताछ कर रही है, लेकिन
अभी तक पुलिस दोषियों तक नहीं पहुंची है।
जानकारी के अनुसार इन दिनों स्थानकवासी ओसवाल जैन समुदाय के चार संत कस्बे में होली चातुर्मास कर रहे है। रविवार सुबह करीब 6 बजे प्रातःकालीन जंगल क्रिया करने जाते समय एक मुनि श्री के साथ अज्ञात जनों रास्ते में अभद्र व्यवहार किया। बाद में मुनि श्री ने इस घटना की जानकारी समाज के लोगों को दी।
इससे समाज के लोगों में नाराजगी व्याप्त हो गई। यह मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि उनके प्रवचन सुनने आए कोटा के श्रद्धालुओं की गढ़ के चौक में खड़ी कार के शीशे अज्ञात जनों ने
तोड़ दिए। हालांकि इस दौरान राहगीरों की आवाजाही होने से वे कार में रखे मोबाइल व अन्य सामान नहीं ले जा सके। मुनि श्री से अभद्र व्यवहार व कार के शीशे तोड़ने की घटना की रिपोर्ट पुलिस थाने में दी है। पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है।
अमानवीय घटना
स्थानकवासी ओसवाल जैन समाज के अध्यक्ष पारस कुमार समेत समाज के अनिल कुमार, नरेंद्र कुमार, संदीप, सुनील, मुकेश, विकास आदि ने लोगों ने बताया कि मुनि श्री के साथ अमानवीय घटना व श्रद्धालुओं की कार के शीशे तोड़ने के दोषी पकड़े नहीं गए तो कुछ दिन में बडा आंदालेन किया जाएगा।
संदिग्धों से कर रहे पूछताछ
इस संबंध में थानाधिकारी
घनश्याम मीणा ने बताया कि ओसवाल जैन समाज ने एक परिवाद दर्ज कराया है। कार के शीशे तोड़ने की रिपोर्ट दी है। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। मुनिजी के साथ अभद्र व्यवहार की जानकारी नहीं है। ऐसा है तो मैं मामले को दिखवाता हूं।