कोरोना से बचाव की दी जानकारी
टोंक सीएमएचओ ने कोरोना वायरस के प्रति जागरुकता अभियान को लेकर आशा सहयोगिनी, एएनएम को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए प्रशिक्षण दिया। पीपलू उपखंड कार्यालय में वीसी में क्षेत्र की आशा सहयोगिनियों व एएनएम ने हिस्सा लिया। वीसी में कोरोना वायरस के लक्षण की पहचान और उससे बचाव के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी। बगड़ी पीएचसी डॉ. कमलकांत त्रिवेदी ने बताया कि कोरोना वायरस से बचाव का सबसे उचित माध्यम संक्रमण से
बचाव है।
संक्रमण से बचाव के लिए हाथ को हमेशा धोने, घरों में सफाई रखने, अन्य देशों से आने वाले लोगों की सही ढंग से स्क्रीनिंग करने के बारे में जानकारी दी। साथ ही वीसी में आशा सहयोगिनियों व एएनएम को कोरोना के प्रति लोगों को जागरुक करने का आह्वान किया हैं। वीसी में बगड़ी पीएचसी के शंकरलाल गुर्जर, एएनएम बसंती मीणा, विजयलक्ष्मी सेनी, कृष्णा खंगार, सीमादेवी जांगिड़, आशा सेन, आशा सहयोगिनी कल्पना शर्मा, प्रेमदेवी वैष्णव, कल्पना शर्मा, मोहनी शर्मा, ममता शर्मा, अनिता मीणा, अनुराधा साहू, रामपति, संगीता गुर्जर, हंसा जांगिड़, छोटीबाई मीणा, दुर्गा देवी, सुनिता सेन, चंद्रकला जांगिड़, मधुबाला शर्मा आदि उपस्थित रही।