पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Tonk News Rajasthan News Inspired By Bhaskar39s Message Women Pledged To Play Holi With Abir Gulal

भास्कर के संदेश से अभियान प्रेरित होकर महिलाओं ने अबीर-गुलाल से होली खेलने का लिया संकल्प

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दैनिक भास्कर के लोगों को अबीर-गुलाल से होली खेलने के संदेश से प्रेरित होकर महिलाओं ने पानी से होली नही खेलने का संकल्प लिया।

रविवार को प्रेरणा ग्रुप ऑफ टोंक व जिला माहेश्वरी महिला संगठन से जुड़ी महिलाओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली खेली और सोमवार से शुरु हो रहे दो दिवसीय रंगोत्सव के तहत धुलंडी पर भी अबीर-गुलाल से ही होली खेलने का संकल्प लिया। माहेश्वरी महिला संगठन की रेखा जाजू ने बताया कि होली का त्यौहार हमेशा लोगों को जोड़ता हैं। इस दिन रूठे हुए भी एक-दूसरे को रंग लगाकर गिले-शिकवे भूल जाते हैं। संकल्प लेने वालों में जूली मूंदड़ा, उमा, गुड्डी शर्मा, संतोष कुमावत, अनिता विजय, पायल खंडेलवाल, गायत्री, रितू विजय, प्रमिला चतुर्वेदी, जस्सु, पुष्पा,, कशिश भुलानी, कविता गुर्जर, मिथलेश, इरा, डॉ गरिमा जैन, कला, सीमा, पद्मा विजय, कमला मुंदडा सहित कई महिला मौजूद रही।

वही ओवरजॉय टी की ओर से होली मिलन समारोह भूतेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित किया गया। इसके तहत झुग्गी झोपड़िया में रहने वाले बच्चों के साथ होली खेली गई। कार्तिक ने बताया कि बच्चो के मनोरंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों के चेहरों पर खुशी देखने
को मिली।

टोंक | प्रेरणा ग्रुप ऑफ टोंक व जिला माहेश्वरी महिला संगठन की महिलाएं धुलेंडी पर भी गुलाल से ही होली खेलने का संकल्प लिया।
खबरें और भी हैं...