पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Tonk News Rajasthan News Jain Community Worships Shanti Mandal Vidhan Shreeji Sits In The Altar

जैन समाज ने शांति मंडल विधान की पूजा, श्रीजी को वेदी में किया विराजमान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन नसिया तेरापंथी यान चतुर्भुज तालाब के पास पुरानी टोंक में भगवान पार्श्व नाथ की लाई गई नई प्रतिमा को बुधवार को नई वेदी में विराजमान किया गया। प्रतिमा के पुण्यार्जक निर्मल कुमार ,राजेश अरिहंत, प्रतीक, सिद्धार्थ जैन सोनी परिवार रहे। समाज के प्रवक्ता राजेश अरिहंत ने बताया कि गत दिनों अभिषेक के समय प्रतिमा खंडित हो गई थी। मुनि सुधासागर के सानिध्य में बिजोलिया में आयोजित पंचकल्याणक महोत्सव में प्रदीप भैया के निर्देशन में प्रतिष्ठा एवं शुद्धि के लिए रखा गया। इसके बाद बुधवार को नसियांजी में आयोजित कार्यक्रम में भगवान का अभिषेक एवं शांतिधारा की गई। श्रद्धालुओं ने 120 अर्ध्य समर्पित किए। विधान समापन के बाद विधिवत क्रियाओं एवं मंत्रोच्चार के बीच पंडित राजीव शास्त्री के निर्देशन में भगवान पार्श्व नाथ को वेदी में पारसमल ,कमल कुमार,विमल कुमार परिवार द्वारा विराजमान किया गया। इस मौके पर चांदमल पाटनी, तेजमल एडवोकेट, पदम गोधा, अनिल जैन, सतीश चौधरी, रमेश छाबड़ा, पवन बिलासपुरिया, ताराचंद,नवीन आदि मौजूद रहे।

टांेक| जैन समाज के लोग शांति मण्डल विधान की पूजा करते श्रद्धालु।
खबरें और भी हैं...