- Hindi News
- National
- Tonk News Rajasthan News Jain Social Group Decides To Ban Single Use Plastic For Holi Meet
जैन सोशल ग्रुप ने होली मिलन समारोह में सिंगल यूज प्लास्टिक पर पाबंदी का लिया िनर्णय
जैन सोशल ग्रुप की ओर से एक मैरिज गार्डन में गुरुवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इससे पूर्व आयोजित बैठक में अध्यक्ष विकास जैन ने बताया कि ग्रुप के सभी कार्यक्रमों में सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण रुप से प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया हैं। उन्होंने ग्रुप के सदस्यों से इसका ज्यादा से ज्यादा प्रचार किए जाने की बात कही। इसके बाद फूल व गुलाल से होली खेली गई। इस दौरान रमेश काला, ज्ञानचंद जैन, प्रकाशचंद सेठी, दिनेश कासलीवाल, पंकज छाबड़ा, मैना बडजाज्या, पुष्पा लुहाड़िया, निर्मेश कासलीवाल आदि उपस्थित रहे। इसी प्रकार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का रंग लगाकर होली खेली।
टोंक| जैन सोशल ग्रुप की ओर से होली मिलन समारोह में उपस्थित लोग।